बेवफाई की खौफनाक सजा, गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड को मारकर बना डाली बिरयानी, मिक्सी में फंसे दांत ने खोला राज
शायद आपको यह जानकर यकीन न हो पर यह सच है। सऊदी अरब के शहर अल आइन में एक महिला ने अपने ब्वायफ्रेंड को बेवफाई की ऐसी सजा दी कि सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। मूल रूप से मोरक्को के रहने वाले 7 पुराने इस कपल में ब्वायफ्रेंड का कसूर मात्र इतना था कि वह किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Nov 2018 6:03 PM GMT
शायद आपको यह जानकर यकीन न हो पर यह सच है। सऊदी अरब के शहर अल आइन में एक महिला ने अपने ब्वायफ्रेंड को बेवफाई की ऐसी सजा दी कि सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।
मूल रूप से मोरक्को के रहने वाले 7 पुराने इस कपल में ब्वायफ्रेंड का कसूर मात्र इतना था कि वह किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था।
इसी बात को लेकर दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद से महिला के मन में गुस्सा पनपने लगा और मौका पाते ही उसने बदला ले लिया। 3 महीने पहले हुई इस घटना के बारे महिला ने अल आइन कोर्ट को बताया कि उसने ब्वायफ्रेंड को घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें- बॉस से बिना पूछे प्रेग्नेंट होना पड़ा महंगा, जानें बच्चा और सजा में से किसे चुना
इतने में भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने उसके शरीर के टुकड़े कर उसकी बिरयानी बनाई और पास ही कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे पाकिस्तानी मजदूरों को खिला दी। उसके शरीर के बाकी बचे टुकड़ों को मिक्सी में पीसकर कुत्तों को खिला दिया।
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक का भाई उसकी तलाश में महिला के घर पहुंचा। जब उसने महिला से अपने भाई के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है। महिला ने बताया कि उसका किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर हो गया था, जिसके बाद हमारा ब्रेकअप हो गया।
लेकिन महिला के घर में मृतक के भाई को मिक्सी में एक इंसानी दांत फंसा हुआ नजर आया। इससे उसे शक हुआ और इसी शक से इस मामले का खुलासा हुआ और महिला को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
उसने पुलिस में मिक्सी में दांत फंसे होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उस दांत का डीएनए टेस्ट करवाया। डीएनए टेस्ट में यह साबित हो गया कि वह दांत महिला के एक्स बॉयफ्रेंड का ही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Infidelity Bewafai Crime Relationship Realation Ship Crime Murder In Relationship Boyfriend Murder Girlfriend Ex Boyfriend Saudi Arab Murdered Boy friend Cooks His Biryani Tooth Grinder Disclosed Murder Weird News Interesting News International News बेवफाई रिलेशनशिप रिलेशनशिप में मर्डर क्राइम क्राइम की खबर ब्वॉयफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड का कत्ल
Next Story