यहां जिंदा लोगों से ज्यादा रहते हैं मुर्दे
अमेरिका में एक गांव है जिसे मुर्दों का ही गांव कहा जाता है।

दुनिया में एक से बढ़कर एक नायाब चीजें मौजूद हैं। कई तो ऐसी हैं कि जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते।
आपने शायद यह नहीं सुना होगा कि ऐसा भी कोई शहर है जहां जिंदा लोगों से ज्यादा मुर्दे दफन हों। अमेरिका में एक गांव ऐसा भी है जिसे मुर्दों का ही गांव कहा जा सकता है।
अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के पास बने कोलमा नगर में जिंदा लोगों से कई गुना लोग दफन हैं। आपको बता दें कि वर्तमान समय में कोलमा की आबादी 1800 के आसपास है, जबकि 1.5 मिलियन लोगों की यहां कब्रें मौजूद है।
यही कारण है कि इसे ‘सिटी ऑफ सोल’ और ’सिटी ऑफ द साइलेंट’ नाम से भी जाना जाता है।
बताते हैं कि साल 1900 के आसपास जब सैन फ्रांसिस्को में लोगों को दफनाने की जगह कम पड़ गई, तो वहां मरने वालों को यहां दफनाया जाने लगा। आज स्थिति यह है कि जिंदा लोगों से ज्यादा यहां मरे लोगों की कब्र हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App