Video: तांत्रिक के कहने पर विधायक ने स्टाफ का हाथ खौलते तेल में डलवाए
अहमदाबाद के साणंद के विधायक अंधविश्वास के सहारे अनोखी तरह की अग्निपरीक्षा का सहारा लिया।

अहमदाबाद के साणंद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए साणंद के विधायक कमशी पटेल के पेट्रोल पंप में हुई चोरी के संदेह में कर्मचारियों का हाथ उबलते तेल में डलवाया गया।
विधायक का नाम कमशी पटेल है जिन्हे पेट्रोल पंप के छह कर्मचारियों पर चोरी की शंका थी। चोरी छह लाख रुपए की हुई थी। इसके लिए विधायक ने एक अंधविश्वास के सहारे अनोखी तरह की अग्निपरीक्षा का सहारा लिया।
चोरी किसने की है चोरी, ये जानने के लिए विधायक ने तांत्रिक की शरण ली थी। जिसने स्टाफ का हाथ उबलते तेल में डलवाने की सलाह दी। पेट्रोल पंप के मैनेजर कनुभाई कोली ने कहा," तांत्रिक ने उबलते हुए तेल में हाथ डुबाने को कहा था, उसका मानना था कि जो चोर होगा वो जलेगा।"
विधायक के बेटे ने इस बारे में एक एफआईआर भी तीन कर्मचारियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में रविवार को दर्ज कराई। लेकिन इससे पहले की पुलिस चोर का पता लगाती कि विधायक ने अपने सभी छह कर्मचारियों को अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए बाध्य किया था।
जिन छह कर्मचारियों ने उबलते तेल में हाथ डाले, उन सभी के हाथ बुरी तरह जल गए हैं। ये मामला साणंद के जामबुथल गांव का है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App