गजब! अमेरिका में मेक्सिको के मेयर ने मगरमच्छ से रचाई शादी
शादी में मादा मगरमच्छ को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

मेक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर एगुइलर की शादी से लोग हैरान हैं। क्योंकि उन्होंने इंसान होकर भी किसी लड़की से नहीं बल्कि एक मगरमच्छ से शादी रचाई है।
मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर एगुइलर की शादी से लोग हैरान हैं। क्योंकि उन्होंने इंसान होकर भी किसी लड़की से नहीं बल्कि एक मगरमच्छ से शादी रचाई है।
शादी की खास बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी पूरे रीति-रिवाज से की। शादी में मादा मगरमच्छ को दुल्हन की तरह सजाया गया था। उसे वहां के रिवाजों के अनुरूप सफेद रंग का गाऊन पहनाया गया और उसके सिर पर फूलों का क्राऊन भी था।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन में दिखेगा नीला आकाश, सीट पर बैठकर देख सकेंगे खूबसूरत नजारे
आपको बता दें कि मेयर विक्टर की इस अनूठी शादी में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। शादी में मेयर एक दूल्हे की तरह तैयार हुए। इसके बाद मेयर बैंड-बाजे और बारातियों के साथ मगरमच्छ को दुल्हन बनाने पहुंचे। वहीं शादी में आए मेहमानों को वहां के रिवाजों के अनुसार शराब भी परोसी गई।
शादी को लेकर जहां लोग हैरान हो रहे हैं वहीं इसकी वजह जानकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मैक्सिको में मेयर का मछली का बड़ा कारोबार है।
ऐसे में यहां करीब 200 वर्ष पुरानी एक मान्यता है कि अगर मगरमच्छ से शादी कर ली जाए तो समुद्र में मछलियों और अन्य सी-फूड की संख्या में इजाफा होता है इसीलिए मेयर को मगरमच्छ से शादी करने की परंपरा को निभाना पड़ता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App