यौन संबंध बनाने के लिए 350 मील दौड़ा शख्स, पुलिस ने बिछाया जाल, ऐसे किया गिरफ्तार
टॉमी ली जेनकिंस ने एक नाबालिग से यौन संबंध बनाने के लिए अमेरिका के इंडियानापोलिस से विस्कॉन्सिन की बीच करीब 350 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय की।

आपने अभी तक सिर्फ यही सुना होगा कि कई बार बॉलीवुड एक्टर्स से मिलने के लिए उनके फैन्स ने मीलों की दूरी का सफर पैदल चलकर तय किया है या फिर किसी महिला-पुरुष ने अपने पार्टनर से मिलने के लिए लम्बी दूरियों को पैदल चलकर नापा है। लेकिन अमेरिका के एक शख्स 'टॉमी ली जेनकिंस' ने अमेरिका के इंडियानापोलिस से विस्कॉन्सिन के बीच करीब 350 किलोमीटर की दूरी को एक नाबालिग लड़की से यौन सम्बन्ध बनाने के लिए पैदल चलकर पूरा किया है।
बाल यौन के अपराध में पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमेरिका की पुलिस ने एक 32 साल के व्यक्ति 'टॉमी ली जेनकिंस' को एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस शख्स ने अमेरिका के इंडियानापोलिस से विस्कॉन्सिन के बीच 350 मील की पैदल यात्रा सिर्फ यौन सम्बन्ध बनाने के लिए की है। इसलिए इस व्यक्ति को बाल यौन अपराध की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है। यदि इस आरोपी पर लगे सभी आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो इसे 10 साल की सजा भुगतनी पड़ेगी।
फेसबुक पर हुई दोनों की दोस्ती
टॉमी ली जेनकिंस ने 350 किलोमीटर की पैदल यात्रा जिस लड़की के लिए तय की थी। उसका नाम काइली मैरी और वह 14 साल की नाबालिग लड़की है। जेनकिंस ने बताया की 1 अक्टूबर को काइली ने उन्हें फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी जिसे उन्होनें एक्सेप्ट किया। इसके बाद हम दोनों के बीच ढेर सारी बातें होने लगी। फेसबुक मेसेज में जेनकिंस बार-बार काइली मैरी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए इंडियानापोलिस आने के लिए कह रहा था। लेकिन काइली ने इतनी दूर आने से मना कर दिया। काइली के मना करने पर जेनकिंस ने कहा वह खुद उसके पास आएगा।
पुलिस ने बिछाया था स्टिंग ऑपरेशन का जाल
दरअसल, टॉमी ली जेनकिंस बाल यौन अपराधों की शिकायत के चलते अमेरिकी पुलिस के शक के घेरे में था और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अपनी एजेंट की मदद से स्टिंग ऑपरेशन का जाल बिछाया था। 14 साल की जिस नाबालिग लड़की काइली मैरी से यौन सम्बन्ध बनाने के लिए जेनकिंस ने इतनी लम्बी दूरी तय की थी वो हकीकत में पुलिस की एजेंट थी। जिसे इस स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पुलिस ने चुना था।
हकीकत से था अंजान
इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी टॉमी जेनकिंस नहीं जानता था कि वह जिस व्यक्ति से बात कर रहा था वह विन्नबागो काउंटी के शेरिफ दफ्तर का मेंबर था और अगर एक बार जब वह विस्कॉन्सिन पहुंच गया, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App