दिल्ली: फर्राटा अंग्रेजी बोल रहे युवक पर भड़के सोहदे, पीटकर तोड़ दिए दांत
लुटियंस दिल्ली के एक 5 सितारा होटल में अपने दोस्त से अंग्रेजी में बात करने पर 22 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर 5 लोगों ने पिटाई कर दी।

लुटियंस दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में अपने दोस्त से अंग्रेजी में बात करने पर 22 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पांच लोगों ने पीटकर दांत, मुंह तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार नोएडा निवासी वरुण गुलाटी कार से अपने दोस्त अमन और दक्ष को कनॉट प्लेस के एक पांच सितारा होटल में आए थे।
दक्ष को होटल छोड़ने के बाद वरुण गुलाटी वापस चले इसी दौरान नशे में धुत्त पांच लोगों ने उन्हें घेर कर उनसे पूछा की अंग्रेजी में क्यों बोल रहे थे। इस पर दोनों ओर से बहस होने लगी और उन लोगों ने वरुण गुलाटी पर हमला कर दिया।
इसे भी पढ़ें- VIDEO: ये बाबा झाड़ू से करता है अपने भक्तों की पिटाई!
नशे में धुत्त हमला करने वाले लोग गाड़ी से भाग निकले लेकिन पीड़ित ने वाहन का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं पुलिस ने सोमवार को बताया की ये घटना शनिवार सुबह की है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App