OMG: यात्री ने फ्लाइट में छोड़ी ऐसी गंदी गैस, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
दुबई से एम्सटर्डम जा रही डच एयरलाइन की फ्लाइट में एक यात्री के गैस छोड़ने पर हंगामा हो गया और विमान की विएना में एमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ गई।

दुबई से एम्सटर्डम जा रही डच एयरलाइन की फ्लाइट में एक यात्री के गैस छोड़ने पर हंगामा हो गया और विमान की विएना में एमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ गई।
दरअसल यात्री की गैस से पूरी विमान में बदबू फैल गई। बाकि यात्रियों ने उस यात्री को लेकर आपत्ति जताई। इस पर यात्री ने कई न्यूज रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए गैस रोकने में असमर्थता जता दी।
इसे भी पढ़ें- गजब: इस बार मेघालय में इटली, अर्जेंटीना, स्वीडन और इंडोनेशिया भी डालेंगे वोट, जानिए पूरा मामला
प्लेन के क्रू मेंबर्स से कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी वो शख्स गैस छोड़ता रहा। इसी बीच वहां दूसरे यात्रियों की लड़ाई छिड़ गई। इसके बाद पायलट ने विएना इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट रोकने का निर्णय लिया।
पायलट ने यात्रियों के हंगामा करने की शिकायत की और जैसे ही प्लेन लैंड हुआ, पुलिस एयरक्राफ्ट के पास पहुंची और 4 लोगों को एयरक्राफ्ट से हटा दिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App