VIDEO: पुलिसवाले को जब मौत के मुंह से निकाला इस कुत्ते ने, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
कुत्ते हमेशा इंसान का साथ देते है। कुत्तों के अंदर एक ऐसी शक्ति होती है जिसकी मदद से वह मुजरिम तक भी पहुंच जाते है और वहीं दूसरी तरफ यह कुत्ते इंसान को बचाने में भी कभी पीछे नहीं हटते।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 Jun 2018 12:24 PM GMT
आपने एक कहावत जरूर सुनी होंगी कि कुत्ते इंसानों से ज्यादा वफादार होते हैं। ऐसा लोग इसलिए कहते हैं, क्योंकि कुत्ते की फितरत में इसानों को धोखा देना नहीं लिखा होता।
कुत्ते हमेशा इंसान का साथ देते हैं। कुत्तों के अंदर एक ऐसी शक्ति होती है जिसकी मदद से वह मुजरिम तक भी पहुंच जाते हैं और वहीं दूसरी तरफ यह कुत्ते इंसान को बचाने में भी कभी पीछे नहीं हटते।
ऐसे ही एक कुत्ते के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है, जिसके कारनामों को देखकर आपके भी होश ही उड़ जाएंगे। मैड्रिड मुंसिपल पुलिस ने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो को शेयर किया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक ट्रेनी कुत्ता एक पुलिसकर्मी की जान बचा रहा है। एक पुलिसकर्मी मरने का नाटक करता है। ऐसा वह इसलिए कर रहा होता है क्योंकि यह कुत्ते की ट्रेनिंग प्रोसेस का हिस्सा होता है।
वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कुत्ता सीपीआर प्रदर्शन के माध्यम से बचा पुलिसकर्मी की जान बचाने की कोशिश कर रहा है, जिसके लिए वह सबसे पहले पुलिसकर्मी के सीने को दबाता है।
ऐसा करने के बाद भी जब कुत्ता पुलिसकर्मी को नहीं उठता पाता तो वह फिर अपने मुंह से पुलिसकर्मी को सांस देने की कोशिश करता है, जिसके कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मी उठ खड़ा होता है।
इस वीडियो के जरीए एक हैरान कर देने वाली बात यह सामने आई है कि जानवरों को भी लोगों की जान बचाने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है।
"Heroica" actuación de nuestro #Compañerosde4Patas Poncho, que no dudó ni un instante en "salvar la vida" del agente, practicando la #RCP de una manera magistral.
— Policía de Madrid (@policiademadrid) June 22, 2018
El perro es el único ser en el mundo que te amará más de lo que se ama a sí mismo- John Billings#Adopta pic.twitter.com/yeoEwPkbRc
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story