कोर्ट मेें की गई मुर्गों की पेशी, दो दिन तक खानी पड़ी जेल की हवा
मध्य प्रदेश के बैतूल में दो मुर्गों को हवालात में रखा गया फिर कोर्ट में पेशी की गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Jan 2018 3:08 PM GMT
यू तो आपने अभी तक इंसानों को जेल में कैद होते सुना और देखा होगा। लेकिन मध्य प्रेदश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल ये मध्य प्रदेश के बैतूल में दो मुर्गों हवालात में जाना पड़ा, इतना ही नहीं उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए भी लाया गया। बता दें कि इन मुर्गों की अब हैप्पी एंडिंग हुई है, वे अब कोर्ट में पेशी के बाद दोनों मुर्गे सही सलामत दोबारा अपने मालिकों के पास पहुंच गए हैं।
बीते मंगलवार आठनेर थाना पुलिस ने खैरी गांव में एक जुए के अड्डे पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस दौरान मौके से 9 बाइक समेत दो लड़ाकू मुर्गे भी जब्त किए थे।
दरअसल, इन मुर्गों की लड़ाई पर ही दांव लगाकर जुआ घर चल रहा था। पुलिस ने इन मुर्गो को जब्त कर इनको दो दिन तक हवालात में जमकर खातिरदारी की और गुरुवार को दोनों को उनके मालिकों के साथ भैंसदेही व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया।
अदालत में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया, तो कोर्ट ने भी उन पर जुर्माना लगाकर उन्हें छोड़ा और उनके मुर्गे भी उनके सौंप दिए, लेकिन साथ ही कोर्ट ने हिदायत दी कि इन बेज़ुबानों को जुए के लिए दोबारा इस्तेमाल ना किया जाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story