इस देश में कचरे के बदले दिया जा जाता है खाना, जानिए क्या है पूरा मामला
दुनिया में ऐसी कई जगह है, जहां पर लोग घूमने के लिए या चिल मारने के लिए जाते है और इन जगहों पर लोगों को लुभाने के लिए अलग अलग तरह के ऑफर दिए जाते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Jun 2018 12:11 AM GMT
दुनिया में ऐसी कई जगह है, जहां पर लोग घूमने के लिए या चिल मारने के लिए जाते है और इन जगहों पर लोगों को लुभाने के लिए अलग अलग तरह के ऑफर दिए जाते हैं।
ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आएं जिससे की होटल या रेस्टोरेंट का फायदा हो सकें। लेकिन इसी बीच लंदन के एक कैफे से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है।
बता दें लंदन में चल रहे 'द रबिश कैफे' में ग्राहकों को खास तरह का ऑफर दिया जा रहा है। जहां पर कैफे में ग्राहक जाकर अपनी पसंद के स्नैक्स और खाने का लुत्फ उठा सकते है।

जिसके लिए उन्हें पैसे देने की भी जरूरत नहीं पढ़ेगी, क्योंकि यह कैफे ग्राहकों से उनके घर में मौजूद प्लास्टिक कचरे के बदले कैफे में खाना ऑफऱ करता है।
हालांकि इसके लिए एक छोटी सी शर्त ये भी है कि कचरा ऐसा हो जिसे रिसाइकिल किया जा सके। यह कैफे महीने में दो दिन ही चलता है। यहां ग्राहक पैसों की जगह प्लास्टिक कचरे से बिल का भुगतान करते हैं।

खाना 'पहले आओ, पहले पाओ' की नीति के तहत ग्राहकों को परोसा जाता है। 'ई-कवर' नाम की एक संस्था ने प्लास्टिक कचरे के बढ़ते बोझ से निपटने के लिए 'द रबिश कैफे' नाम का अस्थाई रेस्टोरेंट को खोला है।
प्लास्टिक के बने समानों के बढ़ते प्रचलन और लगातार उपयोग से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है और इसी से बचने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story