गजब: एक ऐसा समुद्र जहां कोई नहीं डूबता, जानिए इसे क्यों कहते हैं ''डेड सी''
डेड सी के नाम से पहचाना जाने वाला यह समुद्र जॉर्डन और इजराइल के बीच स्थित है। अपनी इसी खासियत के कारण यह लोगों के पसंदीदा पर्यटक स्थलों में से एक है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 March 2018 5:55 PM GMT
डेड सी के नाम से पहचाना जाने वाला यह समुद्र जॉर्डन और इजराइल के बीच स्थित है। अपनी इसी खासियत के कारण यह लोगों के पसंदीदा पर्यटक स्थलों में से एक है।
इसे भी पढ़े- CRPF की 79वीं वर्षगांठ पर राजनाथ सिंह ने दिया जवानों को तोहफा, कहा- शहादत के बाद परिवार को मिलेंगे 1 करोड़ रुपए
डेड सी को लेकर यह कहा जाता है कि यहां पर पेड़-पौधों से लेकर जानवरों तक समुद्र में सभी चीजें मृत हैं। इसका पानी अत्याधिक खारा है, इसलिए इसे साल्ट सी भी कहा जाता है। अन्य समुद्रों के मुकाबले इसमें नमक की मात्रा काफी अधिक है।
ये दुनिया की सबसे गहरे खारे पानी की झील है। इसका पानी सेहत के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसके पानी में मिनरल की मात्रा ज्यादा पाई गई है वहीं पोलेन और बाकि खनिजों की मात्रा कम हैं।
इसे भी पढ़े- अमित शाह की चिट्टी का चंद्रबाबू नायडू ने दिया जबाव, कहा- चिट्ठी में भाजपा अध्यक्ष ने लगाए गलत आरोप
इस समुद्र में नहीं डूबने का कारण या तैरने की बात हो तो इसका प्रमुख कारण भी समुद्र का खारा पानी ही है। पानी में नमक ज्यादा होने की वजह से यहां पानी में उछाल भी काफी रहता है जिससे कोई डूबता नहीं है।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मृत सागर की गिनती बड़े सागरों में की जाती थी लेकिन वाष्पीकरण के कारण इसका पानी तेजी से खत्म हो रहा है। अब इसका आकार पहले से कई गुणा छोटा हो गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story