वीडियोः जादूगर ने सिखाया Kiss करने का मैजिकल ट्रिक
जादूगर के और भी वीडियो वायरल हुए हैं जिन्हें खूब पसंद किया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Aug 2017 3:30 PM GMT
आज तक आपने कई तरह के जादू देखें होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जादूगर के बारे में बताने जा रहे हैं जो असंभव को भी संभव कर देता है। यह एक अमेरिकी जादूगर है और इसके जादू की पूरी दुनिया में चर्चा है। इस जादूगर का नाम जूलियस डीन है।
इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश राज के दौरान भारत में लागू होते थे ये अजीबो-गरीब कानून, जो कर देगा आपके दिमाग की दही
इस जादूगर के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जूलियस ने ऐसे जादू कर दिखाएं हैं जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। जूलियस टूटे हुए चम्मच को जोड़ सकते हैं और जुड़े हुए चम्मच को तोड़ सकते हैं, वो पैसे से एटीएम कार्ड बना देते हैं। सिगरेट में बिना किसी चीज के आग लगा देते हैं और सिक्के से चाभी बना लेते हैं।
इसे भी पढ़ें: ये है ऐसा अनोखा शहर जो बसा है जमीन के नीचे
यह सभी चीजें सुनने में तो असंभव सी हैं लेकिन ऐसा लगता है कि जूलियस के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। गौरतलब है कि जूलियस के ऑनलाइन 10 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इन्होंने अपना पहला जादुई वीडियो बनाई थी जिसमें इन्होंने दिखाया था कि जादुई ट्रिक से कैसे एक लड़की को किस करें जिसे फेसबुक पर डेढ़ मिलियन व्यू मिले।
इस जादूगर के जादू देखने के लिए यहां क्लिक करें- julius dein magic
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story