यहां से गुजरते ही गायब हो जाते हैं जहाज, जानिए बरमूडा ट्राइएंगल के अनजाने रहस्य
पिछले 500 से सालों से रहस्यमय शक्ति का केन्द्र बने इस जलक्षेत्र के बारे में सबसे पहले कोलम्बस ने दुनिया को बताया था।

X
haribhoomi.comCreated On: 3 Dec 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. गहरे समन्दर के बीचोंबीच है एक ऐसा क्षेत्र जहां अबतक एक हजार लोग लापता हो चुके हैं! इस क्षेत्र का रहस्य दुनिया पर राज करने वाला अमेरिका भी नहीं सुलझा पाया है। हम बात कर रहे हैं ‘बरमूडा ट्राइएंगल’ की, एक रहस्यमयी जलक्षेत्र जो अटलांटिक सागर में स्थित है। कम ही लोग यह जानते हैं कि अमेरिका को खोजने वाले कोलम्बस का सामना भी बरमूडा ट्राइएंगल से हुआ था।
कोलम्बस ही वह पहले नाविक-खोजकर्ता थे, जिनका सामना बरमूडा ट्राइएंगल से हुआ था। बरमूडा ट्राइएंगल में न जाने ऐसी कौन सी रहस्यमय शक्ति है जो बड़े से बड़े जहाज और हवा में उड़ते विमानों को भी अपनी ओर खींच लेती है और फिर पलक झपकते ही सब कुछ गायब हो जाता है।
बरमूडा ट्राइएंगल अबतक 100 से भी ज्यादा हवाईजहाजों को निगल चुका है, हैरानी की बात है कि यहां गायब होने वाले सैकड़ों लोगों की लाशें तक नहीं मिली है। पिछले 500 से सालों से रहस्यमय शक्ति का केन्द्र बने इस जलक्षेत्र के बारे में सबसे पहले कोलम्बस ने दुनिया को बताया था।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, कोलंबस का भी हुआ था इस रहस्य से सामना-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story