ये महिला खाती है पति की अस्थियों की राख, जानें हैरतअंगेज कर देने वाली वजह
आज हम आपको ऐसी ही एक महिला की लत के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर ही आप न केवल हैरान हो जाएंगे बल्कि यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कोई इंसान ऐसा कैसे कर सकता हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Jun 2018 12:09 PM GMT
हर इंसान में किसी तरह का शौक या किसी चीज की लत हमें देखने को मिल सकती है, लेकिन कई लोगों में ऐसे शौक और लत देखने को मिलते है। जिसे जानकर ही इंसान हैरान हो जाता है और ये सोचने लग जाता है कि किसी को ऐसी लत कैसे लग सकती है।
आज हम आपको ऐसी ही एक महिला की लत के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर ही आप न केवल हैरान हो जाएंगे बल्कि यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कोई इंसान ऐसा कैसे कर सकता हैं।
एक महिला जिसका नाम केसी है उसके पति शॉन की मौत अस्थमा अटैक की वजह से हो गई थी। जिसकी वजह से उसे गहरा सदमा लगा और फिर उसने अपने पति के अंतिम संस्कार की राख को एक डिब्बे में बंद करके अपने पास रख लिया।
जिसके अगले दिन वह अपने घर में अकेले थी और वह राख से भरे उस डिब्बे को उठा रही थी। तभी उसके हाथ से थोड़ी सी राख उसके हाथ पर गिर गई। केसी ने उस राख को झाड़ा नहीं।
बल्कि वह उसे चाट गई। जिसके पीछे की वजह केसी यह बताती है कि वह नहीं चाहती थी कि राख नीचे गिरे, इसलिए ही उसने अपने हाथ पर पड़ी राख को चाट लिया।
केसी ने जब राख को चाटा तो उसने कुछ अजीब महसूस किया जिसके बाद उसे और राख खाने की इच्छा हुई और फिर उसने और राख खाई और देखते ही देखते ही उसको इसकी राख खाने की लत लग गई।
केसी अब राख को अपने घर में बनने वाले खाने में भी डाल देती थी। केसी की इन हरकतों से उसके दोस्त और परिवार काफी परेशान थे और उन्हें लगता था कि वह पति के मौत के गम से उभर नहीं है, इसलिए ही वह ऐसा कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story