गर्लफ्रेंड के साथ अन्तरंग संबंधों को फेसबुक पर किया लाइव, लोग देखकर रह गए हैरान
ज्यादा लाइक्स पाने और बदला लेने सनकी प्रेमी ने किया ऐसा।

केरल के इडुकी जिले में पुलिस ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स के दौरान अंतरंग पलों को फेसबुक पर लाइव करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पहले तो आरोपी ने यह बताया कि फेसबुक पर यह काम अधिक लाइक पाने के लिए किया गया, लेकिन बाद में कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह कारनामा अपने लवर से बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया था।
जिले के राजाक्कड़ में होटल कर्मी लिनू (23) को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब उसकी गर्लफ्रेंड ने पुलिस में शिकायत की। महिला एक बच्चे की मां है और अपने पति से अलग रहती है।
इसे भी पढ़ें- गाय को पसंद आया कुत्ते का साथ, ऐसे रहते हैं जैसे लिव इन में रहते हों
आरोपी के साथ उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी और कई बार संबंध भी बने। दोनों 6 सितंबर को फिर से मिले और इस बार आरोपी युवक ने अंतरंग पलों को फेसबुक पर लाइव कर दिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद महिला ने आरोपी युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया। महिला की बहन ने भी सोशल मीडिया से वीडियो को हटाने के लिए शिकायत दर्ज करा दी। आरोपी लिनू को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह तमिलनाडु भागने की तैयारी कर रहा था।
पुलिस इंस्पेक्टर के बाबू ने कहा,'आरोपी ने पहले तो बताया कि फेसबुक पर अधिक लाइक पाने के चक्कर में वीडियो को लाइव किया गया। लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि शादी करने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और युवक ने बदला लेने के इरादे से वीडियो लाइव कर दिया।
उसे अपनी इस हरकत के अंजाम का अंदाजा नहीं था।' पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से अंतरंग पलों के और भी वीडियो बरामद किए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App