गजब दिखता है पेड़ पर बना ये घर, जानिए क्या है इसकी खासियत
आजतक सुना था कि सिविल इंजीनियर कुछ भी कर सकते है लेकिन आज इस बात पर यकीन भी हो गया। कानपुर के एक इंजीनियर ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है। जिसपर शायद आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Jun 2018 11:48 AM GMT
आजतक सुना था कि सिविल इंजीनियर कुछ भी कर सकते है लेकिन आज इस बात पर यकीन भी हो गया। कानपुर के एक इंजीनियर ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है। जिसपर शायद आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।
कानपुर आईआईटी से पढ़े केपी सिंह ने एक ऐसा हैरतअंगेज कर देने वाला एक घर बनाया है, जिसे देखकर सबकी आंखे खुली की खुली रह गई है। दरअसल केपी ने एक पेड़ के ऊपर घर बनाया है।
केपी ने कोई साधारण सा दिखने वाला घर नहीं बल्कि हवा में लटकने वाला घर बनाया है। शायद यह जानकर अब आपका भी दिमाग घूम रहा होगा, लेकिन आपको बता दें उदयपुर में एक आम के पेड़ पर चार मंजिल का घर बनाया गया है।

केपी ने यह अद्भूत काम पेड़ की किसी भी डाल को बिना तोड़े या नुकसान पहुंचाए किया है। जिसकी वजह से आज केपी सिंह का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है।
शायद ऐसा घर दुनिया में पहली बार ही बना होगा, जिसमें सब तरह की सुविधा है। यह घर देखने में ऐसा लगता है जैसे मानों हवा में लट रहा हो। पेड़ पर बने इस घर में बाथरूम से लेकर किचन तक सब बनाया गया है।
केपी ने इस पेड़ की शाखाओं को टेबल और टीवी स्टैंड के रूप में बना दिया है। वहीं पूरे घर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि पेड़ का आसानी से फैलाव हो और इससे घर को भी कुछ नुकसान न हो।

इस पेड़ की शाखाएं और तने पूरे घर की दीवारों से होकर गुजरती हैं। यह घर जमीन से 9 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। बता दें जिस पेड़ पर केपी ने घर बनाया है। वह पेड़ 87 साल पुराना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story