गजब! जापानी कंपनी ने बना डाला उड़ने वाला छाता, जानें इसमें और क्या है ख़ास
अक्सर आपने बारिश में खुदको भीगने से बचाने वाले छाते देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी उड़ने वाले छाते को देखा है शायद ही नहीं देखा होगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 July 2018 11:25 AM GMT
अक्सर आपने बारिश में खुदको भीगने से बचाने वाले छाते देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी उड़ने वाले छाते को देखा है, शायद ही नहीं देखा होगा। जी हां जापान की एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी ने ऐसा छाता बनाया है जो बारिश में आपको भीगने से तो बचाएगा ही साथ ही मुसीबत के समय आप उससे उड़ भी सकते हैं।
इस छाते को देख हर कोई हैरान है। आपको बता दें यह छाते को ड्रोन की मदद से उड़ सकता है, सेंसर लगा होने के कारण यह छाता व्यक्ति के आसपास ही घूमता रहता है।
इस कंपनी का उद्देश्य यह है कि 2020 में होने ओलिंपिक और पैरालिंपिक से पहले यह छाता व्यावहारिक रूप में प्रयोग में लाया जा सके। कंपनी के प्रेसिडेंट केंजी सुजुकी का कहना है कि इस छाते को बनाने का प्लान उन्होंने 3 साल पहले बनाया था।
उन्होंने सोचा था कि ऐसा कोई छाता होना चाहिए जो कि दोनों हाथ के वीजी होने के बावजूद भी हम उसका इस्तेमाल कर सकें। बता दें इस ड्रोन वाले छाते को सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद व्यक्ति या बिल्डिंग से करीब 30 मीटर की दूरी पर होना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story