यहां महिलाओं को छेड़ने वालों का होगा बीमा
इस बीमा के तहत लोगों को शुरुआत में काफी लाभ मिला, जिसमें घरेलू और ट्रैफिक के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं के लिए कानूनी सलाह की फीस भी चुकाई जा रही है।

जापान में जहां ट्रेन का सफर महिलाओं के लिए अक्सर खतरनाक साबित होता है, वहीं एक बीमा कंपनी ने एक ऐसी पॉलिसी लेकर आई है जो छेड़छाड़ के झूठे आरोपों में फंसे पुरुषों को बचाएगी।
टोक्यो की कंपनी ने इस संबंध में बताया कि छेड़छाड़ के झूठे आरोप के शिकार युवकों के लिए 6400 येन की पॉलिसी लाई गई है।
इस पॉलिसी को तब लाने पर विचार किया गया जब ऐसी कई घटनाएं सामने आईं जब महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी पुरुषों को जान बचाकर रेलवे ट्रैक पर भागते देखा गया है।
जापान ने ट्रेन में पोस्टर और टेलीविजन प्रचार के जरिए यौन छेड़छाड़ की समस्या से निपटने की कोशिश कर रहा है। वहीं, ऑपरेटर्स व्यस्त समय में सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित ट्रेन संचालित कर रहे हैं।
इस बीमा के तहत लोगों को शुरुआत में काफी लाभ मिला, जिसमें घरेलू और ट्रैफिक के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं के लिए कानूनी सलाह की फीस भी चुकाई जा रही है।
वहीं, कंपनी के हेल्पलाइन पर बड़ी संख्या में लोगों ने कॉल किया है। कंपनी के अध्यक्ष ने बताया, यह बताना असंभव है कि कोई छेड़छाड़ की घटना में पकड़ा जाएगा या नहीं। हम उन लोगों को मदद करेंगे जो इस मुद्दे पर चिंतित हैं।
इन कथित छेड़छाड़ के मामलों में अब तक करीब 1800 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 2006 में नेशनल डिफेंस मेडिकल कॉलेज के एक प्रफेसर ने उन्हें एक मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने उनके 22 महीने की सजा पर रोक लगा दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App