गजब: ये डॉक्टर बना 60 बच्चों का बाप
ये खुलासा तब हुआ जब कोर्ट में मामला जाने के बाद जज ने डीएनए टेस्ट के लिए जांच के आदेश दिए थे।

आईवीएफ तकनीक से बच्चे पैदा कराने को लेकर एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगा है। आईवीएफ जरिए बच्चा पैदा कराने वाले दर्जनों परिवारों ने आरोपी डॉक्टर पर डीएनए टेस्ट कराने के लिए कोर्ट पहुंच गए।
बता दें कि यह मामल पुर्तगाल के एक शहर का है। मामले का खुलासा तब हुआ जब अरोपी डॉक्टर के अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई।
पुलिस ने डॉक्टर के घर में मौजूद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। आरोपी डॉक्टर का नाम जेन कारबात है जो खुद को फर्टिलाइनजेशन क्षेत्र का अग्रणी डॉक्टर मानता है।
बताया जा रहा है कि स्पर्म डोनर का डाटा गतल पाए जाने पर आरोपी का क्लीनिक 2009 में ही बंद हो गया था। एक डोनर से अधिकतम 6 बच्चे पैदा कराने नियम है जिसका अरोपी ने पालन नहीं किया।
22 साल एक दंपति ने आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक से बच्चा पैदा कराया था। लेकिन उन्होंने पाया कि जिस डोनर को उन्होंने पसंद किया था उसकी आंखें नीली थीं जबकि होने वाले बच्चे की आंखे भूरी हैं।
हालांकि आरोपी के वकील ने कहा है कि लोगों के दावा को साबित करने के लिए कुछ नहीं है। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने आईवीएफ तकनीक से बच्चा पैदा कराने वाले लोगों के साथ धोखा करते हुए डॉक्टर ने अपने ही स्पर्म से करीब 60 बच्चे पैदा करा दिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App