मिलिए विश्व की 18 महिला वैज्ञानिकों से जिन्होंने अपने आविष्कार से बदल दी दुनिया
प्रमुख महिला वैज्ञानिकों में शामिल मार्ग्रेट विलकोक्स, अलीजाबेथ मेगी, मैडम क्यूरी ने कई महत्वपूर्ण आविष्कार किए

नई दिल्ली. विश्व की महिलाओं ने अपने अनेक कामों से पूरे विश्व को कई बार हैरत में डाला है। अपनी प्रतिभा का जलवा वह हर क्षेत्र में दिखा चुकी हैं। विज्ञान का आधुनिक क्षेत्र भी इनसे अछूता नहीं है। विज्ञान के क्षेत्र में कई आविष्कार महिलाओं ने किए हैं। प्रमुख महिला वैज्ञानिकों में शामिल मार्ग्रेट विलकोक्स, अलीजाबेथ मेगी, मैडम क्यूरी, अन्ना कोनेली इत्यादि ने अपने महत्वपूर्ण आविष्कार से विज्ञान में एक नई इबारत लिखी।
कई बड़े आविष्कारों के अलावा महिलाओं ने घर के कामों में आने वाली चीजों के आविष्कार भी किए। जिससे महिलाओं का जीवन आसान हुआ और घरेलू काम करने के बाद उन्हें आराम करने के लिए भी वक्त मिलने लगा। महिलाओं ने अपनी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी का आविष्कार किया। लगातार साइंस के क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति अच्छी हो रही है, 21 वीं शताब्दी में कई महिलाओं ने अंतरिक्ष में कदम रख कर भी यह जता दिया कि वह किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। ऐसी कई महिला वैज्ञानिक जिन्होंने अपने आविष्कार से विज्ञान को समझने में काफी मदद की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App