अपने ही बगीचे से अचानक गायब हुई महिला ऐसी जगह मिली कि जानकर उड़ गए सबके होश
इंडोनेशिया में रहने वाली एक महिला अचानक से अपने ही सब्जी के बगीचे से गायब हो गई, जिसके बाद से महिला को सब जगह ढूंढा जा रहा था लेकिन न तो महिला का परिवार उसके ढूंढा पा रहा था और न ही गांव वालें ।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Jun 2018 11:52 AM GMT
इंडोनेशिया में रहने वाली एक महिला अचानक से अपने ही सब्जी के बगीचे से गायब हो गई, जिसके बाद से महिला को सब जगह ढूंढा जा रहा था लेकिन न तो महिला का परिवार उसके ढूंढा पा रहा था और न ही गांव वालें ।
इस महिला को ढूंढते-ढूंढते सब परेशान हो गए थे फिर अचानक महिला ऐसी जगह से मिली, जिसने सबके होश ही उड़ा डाले। मध्य इंडोनेशिया में रहने वाली 54 साल की "वा तिबा" को शुकवार के दिन अजगर के पेट से बाहर निकाला गया।

बता दें तिबा के शरीर को गांव वालों ने मिलकर सात मीटर (23 फुट) लंबे अजगर सांप के पेट में से निकाला। तिबा के मृत शरीर को अजगर के पेट से बाहर निकालने के लिए अजगर को मारकर उसके पेट को चिरना पड़ा।

बताया जा रहा है कि पूरा गांव मिलकर तिबा की तलाश में लगा हुआ था और इसी दौरान जब उन्होंने एक अजगर का पेट फूला हुआ देखा तो उन्हें शक हुआ कि शायद तिबा को इसी अजगर ने निगला लिया होगा।

सांप के पेट को चीर कर खोला गया और उसमें से तिबा के शव को बाहर निकाला गया। गुरुवार की रात को जब महिला घर वापस नहीं आई। तब परेशान घर वालों के साथ-साथ करीब सौ लोगों ने खोजबीन शुरू की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story