इस शख्स ने 66 साल से नहीं काटे अपने नाखून, गिनिज बुक में नाम हुआ दर्ज
अक्सर लड़कियों को लंबे नाखून बहुत पसंद होते है, जिसकी वजह से ज्यादातर लड़कियां लंबे नाखून रखती है और जल्दी से अपने नाखूनों को कटवाती भी नहीं है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 July 2018 5:30 PM GMT
अक्सर लड़कियों को लंबे नाखून बहुत पसंद होते हैं, जिसकी वजह से ज्यादातर लड़कियां लंबे नाखून रखती हैं। लड़कियां जल्दी से अपने नाखूनों को कटवाती भी नहीं हैं।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आदमी के नाखूनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान ही रह जाएंगे और सोचने लगेंगे की ऐसी भी हो सकता है क्या?
भारत के एक ऑक्टोपोनियन श्रीधर चिलल ने पिछले 66 सालों से अपने नाखून नहीं काटे हैं लेकिन अब उन्होंने अपने नाखून काटने का फैसला कर लिया है।
आपको बता दें इतने लंबे नाखून होने के कारण श्रीधर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। श्रीधर ने 1952 से अपने बाएं हाथ के नाखूनों को नहीं काटा था।
जिसकी वजह से आज उन्हें दुनिया के सबसे लंबे नाखून होने का खिताब मिला है। श्रीधर की उम्र इस समय 82 साल है और अब वह नाखून कटवाने के लिए तैयार हो गए हैं।
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में रिपली का बिलिव इट या नॉट संग्रहालय आज "नाखून क्लिपिंग समारोह" आयोजित करने वाला है। जहां पर श्रीधर अपने नाखूनों को काटने वाले हैं।
बता दें श्रीधर के नाखूनों की लंबाई 909.6 सेंटीमीटर है और उनका सबसे लंबा नाखून थंबनेल का है जो कि 197.8 सेंटीमीटर का है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story