जिंदा हैं हिममानव 'येती', भारतीय सेना ने विशालकाय पैरों के निशान वाली तस्वीरें ट्विटर पर डाली- फोटो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
भारतीय सेना ने सोमवार को हिममानव के होने का सबूत दिया है। हम अक्सर बचपन में हिममानव से जुड़ी कहानियां जरुर सुनते थे लेकिन यह कहानियों तक ही सीमित थी।

भारतीय सेना ने सोमवार को हिममानव के होने का सबूत दिया है। हम अक्सर बचपन में हिममानव से जुड़ी कहानियां जरूर सुनते थे लेकिन यह कहानियों तक ही सीमित थी। इस बारे में केवल अनुमान ही लगाए जाते थे। इस पर आज तक कोई तथ्य सामने नहीं आया था।
लेकिन भारतीय सेना ने जब हिममानव से जुड़े फोटो अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर की तो यह चर्चा का विषय बन गया है। फोटो में बर्फ पर कुछ पैरों के निशान नजर आ रहे हैं। हालांकि हिममानव से जुड़ी कई कहानियां लोगों द्वारा सुनी जा चुकी हैं लेकिन यह सिर्फ कहानी ही होती थी, उनके पास कोई सबूत नहीं होता था।
For the first time, an #IndianArmy Moutaineering Expedition Team has sited Mysterious Footprints of mythical beast 'Yeti' measuring 32x15 inches close to Makalu Base Camp on 09 April 2019. This elusive snowman has only been sighted at Makalu-Barun National Park in the past. pic.twitter.com/AMD4MYIgV7
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 29, 2019
भारतीय सेना ने हिममानव से जुड़ी तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा है कि उनके पर्वतारोहण दल ने बीते 9 अप्रैल को मेकाबू बेस कैंप के पास 32×15 इंच वाले रहस्यमयी हिममानव 'येती' के पैरों के निशान देखे गए हैं। बताया जाता है कि इससे पहले भी हिममानव के पैरों के निशान मकालू-बरुन नेशनल पार्क में देखा गया था।
कौन हैं 'येती' हिममानव
येती हिममानव दुनिया कि एक रहस्यमयी प्रजाति की प्राणियों में से एक हैं। इस प्रजाति की कहानी सैकड़ों वर्ष पुरानी बताई जाती है। एक बौद्ध व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने हिममानव देखा है। वहीं रिसर्चरों 'येती' को मनुष्य नहीं बताते उनका मानना है कि ये ध्रुवीय और भूरे भालू की क्रॉस ब्रीड यानि संकर नस्ल की प्रजाति हैं।
वहीं कुछ शोधकर्ता कहते हैं कि येती एक विशालकाय प्राणी है और वे इंसानों की तरह ही दो पैरों से चलते हैं। हालांकि इस बात को लेकर वैज्ञानिकों का मत अलग-अलग है। भारतीय सेना के इस खोज के बाद एक बार फिर वैज्ञानिकों में बहस छिड़ सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App