हजारों मील की ऊंचाई से कुछ ऐसा दिखता है न्यूयॉर्क, देखिए दुनिया भर की ये अदभुद जगहें
हम सपनों में कई बार कुछ इतनी खूबसूरत तस्वीरें देखते है जो शायद इस संसार में कभी देखने को मिलती हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 8 Jun 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. हम सपनों में कई बार कुछ इतनी खूबसूरत तस्वीरें देखते है जो शायद इस संसार में कभी देखने को मिलती हैं। और इनमें जो कलर दिखते और पैटर्न दिखते हैं। वे बहुत ही विहंगम दृश्य होते हैं। हम आपको दुनिया के कुछ बड़ों शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों की ऐसे दृश्य दिखाएंगे। जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
हजारों मील की ऊंचाई से दुनिया कैसी नजर आती है, इसका अंदाजा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है। ये दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की हजारों मील की ऊंचाई से ली गई तस्वीरें हैं, जो हर जगह को एक नए रूप में पेश कर रही हैं। नामीबिया के नामिब रेगिस्तान के किनारे पर मौजूद नमक बनाने का कारखाना स्वाकोपमुंड तस्वीरों में मंगल ग्रह की तरह नजर आ रहा है। वहीं, मदगास्कर में लहलहाती धान की बालियां इतनी ऊंचाई से बिलकुल खूबसूरती से सजे एक केक की तरह लग रही हैं।
843 एकड़ वाले मैनहेटन का सेंट्रल पार्क ऊंचाई से गगनचुंबी इमारतों के बीच से एक हरे प्रकाश स्तंभ जैसा चमकता दिख रहा है। वहीं, शिकागो रात के वक्त जगमगाती रोशनी में नारंगी रंग में रंगा नजर आ रहा है। इनमें भारत के राजस्थान राज्य के शहरों से लेकर अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, नीदरलैंड, स्पेन और वियतनाम के तमाम हिस्सों की तस्वीरें हैं।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए, हजारों मील उपर ली गई तस्वीरें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story