नेपोलियन की एतिहासिक हैट की हुई नीलामी, 19 करोड़ लगी कीमत
नेपोलियन ने खुद को 1804 में सम्राट घोषित किया था और 1815 में हुए वाटर लू के युद्ध में हारने से पहले उन्होंने यूरोप के कई राज्यों को जीता था।

नई दिल्ली. फ्रांस के सम्राट नेपोलियन का एक हैट (टोप) दक्षिण कोरियाई संग्रहकर्ता टी के ली ने करीब 19 लाख यूरो यानी करीब 19 करोड़ रुपए में खरीदा है। पोलियन ने इस हैट को सन 1800 में मैरिंगो के युद्ध के दौरान पहना था। बाद में नेपोलियन ने इस हैट को अपने पशु चिकित्सक को दे दिया था। नेपोलियन की हैट के साथ उनसे जुड़ी कई दूसरी चीजों की भी नीलामी मोनाको के शाही परिवार की ओर से की गई। इस नीलामी में शामिल तमाम चीजों का संग्रह मोनाको के राजा प्रिंस लुई द्वितीय ने किया था।
लुई द्वितीय मौजूदा सम्राट प्रिंस अल्बर्ट के परदादा थे। टी के ली ने 19 करोड़ रुपए की बोली लगाई। शाही परिवार इन सामानों की बिक्री से हासिल धन से महल की मरम्मत कराएगा। नीलामी को आयोजित करने वाले आॅक्शन हाउस ने अनुमान लगाया था कि नेपोलियन के हैट की नीलामी तीन से चार लाख यूरो के बीच में होगी। लेकिन दक्षिण कोरियाई संग्रहकर्ता ने सबको चौंकाते हुए हैट 19 लाख यूरो में खरीदा। यह हैट नेपोलियन के उन 19 हैट में से एक है, जिन्हें उन्होंने पहना था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App