हैरतअंगेज: दुल्हें का कद देख बिफरी दुल्हन, शादी के खुशनुमा महौल में छाया सन्नाटा, जानें पूरा मामला
हरौला गांव में एक दुल्हन ने बरात को सिर्फ इसलिए वापस लौटा दिया। क्योंकि दुल्हें की लम्बाई कम थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 March 2018 3:56 PM GMT
हरौला गांव एक अजब गजब घटना समाने आई है जहां एक दुल्हन ने बरात को सिर्फ इसलिए वापस लौटा दिया। क्योंकि दुल्हें की लम्बाई कम थी। शादी की रस्मों के दौरान दुल्हें के छोटे कद को देख दुल्हन ने वरमाला पहनाने से माना कर दिया।
इसके के बाद शादी के खुशनुमा माहौल में सन्नाटा सा छा गया। संगे संबधी द्वारा बार बार मामने पर भी दुल्हन शादी के लिए नहीं मानी और बरात को वापस लौटना पड़ा।
हरौली गांव के निवासी रामलखन सिंह ने अपनी नातिन की शादी इटावा के इकदिल निवासी कप्तान सिंह चौहान के बेटे से तय की थी। शादी की खुशी में सभी सराबोर लोगों ने युवती को समझाने की लाख कोशिश की पर युवती नहीं मानी।
इसके बाद ग्राम प्रधान और पुलिस ने दोनों परिवार के बीच लेन देन के हिसाब को निपटाया। जिसके बाद बरात को वापस बिना दुल्हन के जाना पड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story