पत्नी के प्यार में पागल पति ने किया कुछ ऐसा, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
दंपत्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Aug 2017 5:37 PM GMT
प्यार और जंग में सब जायज होता है ये बात तो आपने सुनी होगी और ये खबर पढ़कर आपको यकीन भी हो जाएगा। कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान के एक शख्स ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इस वजह से कराई थी क्योंकि उसे अपनी पत्नी की याद आ रही थी। अब भारत में भी एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्यार में कुछ ऐसा ही किया है।
छत्तीसगढ़ के एक शख्स ने अपनी पत्नी के लिए पूरी दुकान ही चोरी कर ली। बिलासपुर के श्रीकांत गुप्ता ने अपनी पत्नी प्रमिला गुप्ता के लिए एक शॉप से डिजाइनर साड़ियां चोरी कर लीं। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसकी पत्नी को एक ब्यूटी कॉंम्पटिशन में भाग लेना था। प्रमिला की उम्र 26 साल है।
पढ़ें पूरी खबर: शानदार पहल! प्लास्टिक की पुरानी बोतलों से बना डाला राज महल
बिलासपुर में हर साल मॉनसून के सीजन में सावन सुंदरी नाम का ब्यूटी कॉम्पटिशन होता है जिसमें महिलाएं भाग लेती हैं। 32 वर्षीय श्रीकांत ने एक मॉल में दुकान को तोड़कर डिजाइनर साड़ियां चोरी कर लीं क्योंकि वो इतनी महंगी साड़ियां खरीदने में असमर्थ था और वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है।
पढ़ें पूरी खबर: मोमोज लवर्स हो जाएं सावधान, मिलाया जा रहा है इस जानवर का मांस
गुप्ता ने कहा कि मैनें ऐसा इसलिए किया ताकी मेरी पत्नी को बुरा न लगे और वो किसी से कम न दिखे। उसने कहा मैनें साड़ियां चुरा कर उसे तोहफे में दे दिया। प्रमिला गुप्ता ने उन साड़ियों को पहनकर रैंप पर चला भी। दर्शकों में से एक शख्स ने प्रमिला को देखकर इस बात की सूजना दुकानदारों को दी। दंपत्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story