हैरतअंगेज़: ये है दुनिया की सबसे मज़ेदार नौकरियां, इनके बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान
हर कोई चाहता है कि अपनी जिदंगी चलाने के लिए या तो वह खुद का व्यवसाय करे या उसके पास कोई अच्छी सी नौकरी हो। लेकिन आजकल ढ़ग की नौकरी मिलना काफी मुश्किल हो गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Feb 2018 2:20 AM GMT
भाग दौड़ भरी जिदंगी में हर कोई आराम दायक नौकरी पसंद करता है, लेकिन सिर्फ ऐसा सपने में ही संभव होता है। या फिर आरामदायक नौकरी पाने के लोग कड़ी मशक्कत करते है फिर भी कुछ लोग वहां तक पहुंच नहीं पाते हैं।
यदि आपको पता चले कि धक्का मारने या सोने के लिए भी पैसे मिलते है, तो ऐसी बात आपको एक बार आश्चर्य में जरुर डाल देगी। चलिए आइये आज आपको बताते है, ऐसी ही मजेदार नौकरीयों के बारे में...
धक्का देने की नौकरी
जापान एक काफी व्यस्त देश है। यहा के लोगो को मेहनती माना जाता है। यहा के मेट्रो स्टेशनो पर भी काफी भीड रहती है। समय बचाने के लिए यहा एक अजीब सी नौकरी है। इस नौकरी को करने वाले को लोगो को धक्का देकर मेट्रो में चढाना होता है। मतलब धक्का देकर भी पैसे कमाएं जा सकते है।
बॉय फ्रैंड किराये पर
टोक्यो में कोई लड़की अगर अकेली है। और अपना अकेलापन दूर करने के लिए उसे कोई दोस्त चाहिए तो यहा उसकी भी सुविधा है। टोक्यो में किराये का बॉयफ्रैंड बनना भी एक नौकरी है। भारत में शायद यह बात अजीब लगे लेकिन टोक्यो में यह एक प्रचलित नौकरी है।
सोने की नौकरी
अब आप सोचेगे कि कोई आपको सोेने के लिए नौकरी क्यो देगा। आप गलत सोच रहे है। कई देशो में इस तरह की नौकरी उपलब्ध है जहां पर आपको केवल सोना होता है। वास्तव में इस नौकरी के दौरान आपको सोना होता है और वैज्ञानिक सोते हुए इंसान पर कई रिसर्च करते है।
मेहमान बनने की नौकरी
अब तो आप सोच रहे होगें कि हद हो गयी। कही मेहमान बनकर जाने के भी पैसे मिल सकते है क्या। जी हां यह सच है। जापान में लोगो के पास ऐसे दोस्तो या रिश्तेदारों की कमी है। जो उनकी खुशी में शामिल हो सके। इसलिए यहां किराये के मेहमान बुलाएं जाते है। भारत में भी कुछ जगहो पर यह ट्रेंड चालू हो चुका है।
गन्ध पहचानने की नौकरी
इस तरह की नौकरी भी है जहां पर लोग दूसरो की गन्ध पहचानने का परिक्षण करते है। दरअसल इस तरह अलग—अलग गंध को पहचान कर कई प्रयोग किए जा सकते है।
स्वाद पहचानने की नौकरी
इस तरह की नौकरी में आदमी को अलग—अलग चीजों को चखकर उनका स्वाद पता लगाना होता है। इस तरह की नौकरी का प्रयोग कई खाने पीने की चीजे बनाने वाली कंपनी करती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story