गजब! हरियाणा की इस जेल में कैदियों को दी जाती है ''काऊ-थेरेपी'', देखें कैसे
हरियाणा सरकार ने ''काऊ थेरेपी'' से कैदियों की ट्रीटमेंट करेगी। यह थेरेपी 6 जेलों में शुरू की जाएगी। जिसमें 1 करोड़ से अधिक राशी लगेगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Jan 2018 6:25 PM GMT
हरियाणा सरकार ने यह तय किया है कि वो अब गौ रक्षा और गौ पालन को बढ़ावा देते हुए कैदियों को 'काऊ थेरेपी' से ट्रीटमेंट देगी। ये थेरेपी एक नए तरीके की है जो जादुई तरीके से काम करेगी। यह हरियाणा के 6 जेलों में बंद कैदियों के लिए काम करेगा।
न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि अब राज्य की 6 जेलों में एक रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, जिसमें गायों की मदद ली जाएगी।
इसमें इतनी राशी का होगा इस्तेमाल
राज्य में गायों की रक्षा के लिए बनाए गए एक सरकारी आयोग ने बताया कि उन्होंने इस प्रोग्राम के लिए 1 करोड़ 5 लाख की राशि का निर्धारण किया है। इस राशि की मदद से 6 जेलों के लिए 600 गाएं खरीदी जाएंगी और उनके लिए खलिहानों का निर्माण भी किया जाएगा। ये काम अगले महीने से शुरू होगा।
हरियाणा के गौ सेवा आयोग के चैयरमैन भनी राम मंगला का कहना है कि इस काऊ थेरेपी से कैदियों को अपराध की दुनिया से दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, 'गाएं हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके पास उनका ख्याल रखने वालों के लिए एक जादुई शक्ति होती है। इसके अनगिनत लाभ होते हैं।
इस तीजों से कैदियों को शुद्ध किया जाएगा
उन्होंने कहा कि जेल में पाली जा रही गायों के दूध से कैदी शुद्ध हो जाएंगे। इतना ही नहीं गौमूत्र और गोबर को लोकल मार्केट में बेचा भी जाएगा। माना जाता है कि गौमूत्र में कई हड्डियों और अस्थमा जैसी बीमारियों से बचाने का गुण होता है।
ये अपनी तरह का अकेला प्रोग्राम है, जिसमें गायों से मिलने वाले कई फायदों को ध्यान में रखा जा रहा है। इसके अलावा जेल परिसर में ही गायों के खाने के लिए चारे भी उगाए जाएंगे। बायोगैस लगाने का प्लान भी किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : 11 साल की बच्ची का बढ़ता पेट देख डॉक्टर समझ बेठे प्रेगनेंट, चेकअप बाद सामने आया हैरान करने वाक्या
गायों के लिए तो ये प्लान काफी कारगर साबित हो सकता है क्योंकि गौ रक्षा के शोर के बीच भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब गौशालाओं में खराब रखरखाव के चलते गायों की मौत तक हो गई है। हां, लेकिन हम ये नहीं कह सकते कि कैदियों पर इसका कोई असर पड़ने वाला है या नहीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story