गजब हाल : एक आदमी ने की आत्महत्या, शव लेने पहुंची 7 पत्नियां
हरिद्वार से एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिससे हरिद्वार की पुलिस भी हैरत में पड़ गई है। जब एक 40 साल के शख्स ने आत्महत्या की और उसका शव लेने के लिए उसकी पत्नियां पहुंची। अब आप आप सोच रहें होंगे पत्नियां ? जी हां.. आइये जानते है कि इस शख्स की 7 पत्नियां होने का पूरा मामला क्या है।

हरिद्वार के इस व्यक्ति की आत्महत्या के इस मामला ने लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी हैरत और मुश्किलों में डाल दिया है। दरअसल पुलिस की मुश्किलों का सबब मृतक का शव लेने पहुंची सात महिलाएं हैं। जो खुद को मृतक की पत्नियां बता रहीं थी।
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है कि ये सातों औरतें आजतक एक-दूसरे से बिलकुल अंजान थी। उन सभी को इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके पति का किसी और महिला के साथ किसी भी तरह का रिश्ता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , पुलिस के पास मृतक का शव लेने पहले 5 औरतें पहुंची जो खुद को मृत व्यक्ति की पत्नियां बताने लगी। पुलिस अभी इन 5 औरतों की उलझन से बाहर निकली ही नहीं थी कि 2 और महिलाएं मृतक का शव लेने पुलिस स्टेशन पहुंच गई, और मृतक की पत्नी होने का दावा करने लगी।
पुलिस थाने में काफी देर से चल रहे इस हंगामे को पुलिस ने जैसे-तैसे शांत किया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि मृतक का नाम पवन कुमार है जो रविदास बस्ती में रहता था और पेशे से ड्रायवर था। रविदास ने 6 अक्टूबर की रात को जहर खा लिया था।
जिसके बाद उसकी पत्नी उसे पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। लेकिन वहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आत्महत्या का केस बनाया और मृतक का शव देने के लिए उसकी पत्नी को पुलिस स्टेशन बुलाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App