सांप के डसने पर किसान को आया गुस्सा, दौड़ाकर पकड़ा और किया ये काम
गुजरात से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वडोदरा के संतरामपुर तहसील के एक गांव में खेत में काम करते हुए एक जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद किसान को गुस्सा आ गया।

गुजरात से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वडोदरा के संतरामपुर तहसील के एक गांव में खेत में काम करते हुए एक जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद किसान को गुस्सा आ गया।
किसान पर्वत गाला ने सांप के डसने के बावजूद मक्के के खेत में उसे दौड़कर पकड़ लिया और उसे भी काट लिया। बुजुर्ग किसान ने उसे ऐसा काटा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद बुजुर्ग किसान भी अचेत होकर खेत में ही गिर पड़ा।
आनन फानन में किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई। गांव के ही मुखिया ने बताया की बुजुर्ग को सांप के जहर से बचाने के लिए लुनावाड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पर वहां लाभ होता न देखकर उसे दूसरी अस्पताल में ले गए पर वहां भी बुजुर्ग को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। सांप के डसने के हुई मौत के बाद परिजनों के साथ गांव के लोग भी बेहद दुखी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App