नॉनवेज खाना नहीं मिलने से लौटी बारात, दुल्हन ने की मेहमान से शादी
दुल्हन के घरवालों ने दुल्हे को अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि बाजार में मांस नहीं मिलने के कारण वो लोग मांसाहारी खाना नहीं परोस सके।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अजीबो-गरीब घटना घटी है। यहां शादी में नॉनवेज खाना नहीं मिलने से लड़के ने शादी से इंकार कर दिया।
ख़बरों के मुताबिक मुजफ्फरनगर के कुल्हेड़ी गांव में शादी में नॉनवेज खाना नहीं परोसने की वजह से बाराती नाराज हो गए और उन्होंने लड़की वालों से बहस शुरू कर दी।
हालांकि दुल्हन के परिजनों ने बारातियों को मनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने एक ना सुनी और अंत में शादी करने से ही इंकार कर दिया।
दुल्हन के घरवालों ने दुल्हे को अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि बाजार में मांस नहीं मिलने के कारण वो लोग मांसाहारी खाना नहीं परोस सके।
लड़कीवालों की लाख मिन्नतों के बाद भी लड़के के परिजन उनकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हुए और अंत में शादी तोड़ कर चले गए।
हालांकि बाद में पंचायत के दखल देने पर लड़के के परिजन मान गए, लेकिन अपनी बेइज्जती से दुखी दुल्हन ने उस लड़के से शादी करेने से इंकार कर दिया।
बाद में लड़की ने शादी में शामिल होने आए एक मेहमान को शादी का प्रस्ताव दिया, और दोनों परिवारों की रजामंदी से उसी मंडप में शादी हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App