पोज बनाने में लड़कियों को मात दे रहे हैंं लड़के, देखें चुनिंदा तस्वीर
अजीबो-गरीब फेस बनाने में अब लड़के -लड़कियों को पीछे छोड़ रहे हैं। कही भी जाते है या कुछ भी करते हैं तो हर चीज की फोटोज को डोलने का क्रेस बढ़ता ही जा रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Jan 2018 4:43 PM GMT
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो देख कर अफसोस जाहिर करते हैं। इन पीक्स में बाथरूम सेल्फी से लेकर अलग-अलग जगहों पर अजीबो-गरीब चेहरे बना कर पोज दिए जाते है। अधिकतर ऐसे पोज लड़कियों के देखने को मिलते है। लेकिन अब यह ट्रेंड बदलता जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : पिघलने लगी ओस्ट्रेलिया की सड़कें, कर दी गई इमर्जेंसी घोषित
अटलांटा के जॉर्जिया से कुछ प्रैंकस्टर आज-कल 'ब्रोज बीइंग बेसिक' अकाउंट से इंस्टाग्राम पर ऐसे ही कुछ अटपटे पोज वाले फोटोज डाल रहे हैं. लेकिन मजे की बात यह है कि इस बार ये पोज लड़कियों के नहीं बल्कि लड़कों के हैं।

दरअसल 'ब्रोज़ बीइंग बेसिक' के अकाउंट से डाले जा रहे इन फोटोज का मकसद ये दिखाना है कि लड़कियों वाले पोज में अगर लड़के फोटो डालें तो कैसे लगेंगे।

इन फोटोज में लड़के कही पाउट का पोज बना रहे हैं तो कोई स्विमिंग पूल के किनारे योगा करते हुए नजर आ रहा है। इनमें से एक मसखरा तो चेहरे पर फेसपैक लगाए बाथ टब में लेटा है।

जिसके पास रेड वाइन रखी हुई है, कुछ लड़कों ने तो नेलपेंट और मैनीक्योर के बाद की ग्रुप फोटोज भी शेयर की है।इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहे ब्रोज बीइंग बेसिक के लगभग साढ़े छह लाख फॉलोवर हैं और ये लगभग 1000 फोटोज डाल चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story