मुर्गियों की तरह लड़कियों को किया जाता है जबरन प्रेग्नेंट, वजह जान हो जाएंगे हैरान
मुर्गियों की तरह 13 से 18 साल की लड़कियों को जबदस्ती प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा किये जाते हैं। इसकी भयानक वजह जानकर हिल जाएंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 Aug 2018 11:16 AM GMT Last Updated On: 2019-06-06 12:04:48.0
आपने दुनिया में कई अजब गजब किस्से सुनें होगें, जिसमें कुछ तो इतने हैरान करने वाले होगें। जिन पर यकीन भी करना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है। आज हम भी आपको ऐसे ही एक किस्से से रूबरू करवा रहें हैं, जो बेहद ही अजीब होने का साथ-साथ घिनौना भी है। लेकिन है एक सच। आइये बताते हैं वो भयानक सच...
दरअसल नाइजीरिया में कुछ जगह पॉल्ट्री फॉर्म की तरह ही बेबी फार्मिंग के काम को अंजाम दिया जा रहा है।आपको बता दें कि अफ्रीका महाद्वीप में अत्याधिक गरीबी होने की वजह से अन्य देशों की कुरीतियों की तरह ही नाईजीरिया में बेबी फार्मिंग जैसे बेहद ही घिनौने काम वाला कारोबार जोर पकड़ रहा है।
इस कारोबार में पॉल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों की तरह 13 से 18 साल की लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा किये जाते हैं। जिसके बाद उन बच्चों को ऐेसे लोगों को बेच दिया जाता है जिनके बच्चे नहीं होते।
यही नही, बेबी फार्मिंग के दौरान प्रेग्नेंट लड़कियों को कड़ी निगरानी और बंदूको के साये में रखा जाता है। इस पूरे घटनाक्रम को देश में मौजूद अनाथालय और अस्पताल ही चोरी-छिपे अंजाम देते हैं।
यहां पर एक बात दें कि नाइजीरिया में अबॉर्शन कराना गैरकानूनी है। इसलिए ये लड़कियां एबॉर्शन भी नहीं करा सकती। इसी का फायदा उठा कर बेबी फार्मिंग का काम किया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story