अजब-गजब: लड़की ने लड़का बन की दो से शादी, ऐसे देता था सुहागरात पर झांसा
लड़की ने लड़का बनकर दो लड़कियों से शादी की और फिर दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक लड़की ने लड़का बनकर दो दो बार लड़कियों से शादी की और फिर दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पहला मामला नैतीताल का है। यहां 14 फरवरी 2014 को काठगोदाम निवासी एक महिला की शादी उत्तर प्रदेश के धामपुर, जिला बिजनौर निवासी कथित युवक कृष्णा सेन उर्फ स्वीटी सेन से हुई।
ये भी पढ़ें - MosqueMeToo कैंपेन: हज के दौरान होता है यौन शोषण, महिला ने लिखी आपबीती
इसके बाद दोनों हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर इलाके में किराये के मकान में रहने लगे। दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे रिश्ते भी बनें। कृष्णा सेन अलग-अलग तरह के बिजनेस की बात कहकर लगातार पत्नी से उसके मायके से रुपए मंगवाता रहा।
दूसरा मामला इस बीच कृष्णा ने 29 अप्रैल 2016 को कालाढूंगी निवासी एक और छात्रा को झांसा देकर शादी रचा ली। बाद में दोनों कथित पत्नियों को धमकाकर तिकोनिया स्थित घर में साथ ही रख लिया। शादी के बाद कृष्णा पत्नी से दूर-दूर रहता था। कारोबार की बात कहकर 10-15 दिनों तक घर नहीं आता था।
अक्टूबर 2017 में काठगोदाम निवासी लड़की ने कृष्णा पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। करीब चार महीने चली पुलिस की जांच के बाद मंगलवार रात को आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें - बरेली: बीजेपी नेता और कांस्टेबल के बीच मारपीट, सामने आया ये सीसीटीवी वीडियो
पुलिस जांच में पता चला कि ये लड़की सुहागरात के वक्त सेक्स टॉय का इस्तेमाल करता था और शादी के बाद कृष्णा पत्नी से दूर-दूर रहता था। कारोबार की बात कहकर 10-15 दिनों तक घर नहीं आता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App