ऐसी अनोखी जगह जहां दुल्हन करती है बगैर दूल्हे के शादी...
यहां लड़की अकेले शादी करती है वो भी अपनी खुशी से

X
haribhoomi.comCreated On: 30 Aug 2015 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. शादियां तो आपने बहुत देखी जिसमें दुल्हन-दूल्हा और पंडित का होना बहुत जरुरी होता है। लेकिन क्या कभी ऐसी शादी देखी है जिसमे दुल्हन अकेले यानि की बगैर दूल्हे के शादी रचाती है। आपको बताने जा रहें है एक ऐसी जगह के बारे में....
जापान के क्योटो में एक टूअर ऑपरेटर एक अनोखी स्कीम के तहत लड़कियों के लिए खास होता हैं आप यहां एक दिन के लिए दुल्हन बन सकती हैं।
ये भी पढ़ें- लाइसेंस पाने के लिए पैरों से चलाई कार, दाएं पैर से संभाला स्टेयरिंग, बाएं से ब्रेक-एक्सीलरेटर
ऑफर के तहत ऐसी लड़कियां, जो कभी भी किसी से शादी नहीं करना चाहती हैं या फिर सफेद गाउन में खुद को दुल्हन देखना चाहती हैं, तो वो इस दो दिन के पैकेज को ले सकती हैं। इस दो दिन के ऑफर में जापान में ही कई लड़कियां अपने आप को इस टूअर के वेबसाइट पर रजिस्टर करवाती हैं और बताई गई जगह पर जाती हैं।
यहां एक मेकअप आर्टिस्ट लड़की के बालों से लेकर उसके मेकअप और यहां तक के गाउन की भी फिटिंग करता है, पूरी एक टीम होती है जो इस दुल्हन को बढ़िया ढंग से तैयार करती है और फिर उसकी ऐसी तस्वीरें लेती हैं जो हमेशा के लिए याद बन जाती है। ये दुल्हन पर है कि उसे अपनी जापानी पारंपरिक ड्रेस किमोनो पहनना है या सफेद गाउन, ये सब सेट होने के बाद ही लड़कियां दुल्हन जैसा अहसास कर पाती हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story