VIDEO: बच्ची ने जन्म लेते ही मां को लगाया गले, किया kiss
बच्ची की मां का नाम ब्रेंडा है और वो 24 साल की हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Aug 2017 12:54 PM GMT
मां और बच्चे का रिश्ता जन्म से ही पावन और दुनिया का सबसे बेहतरीन और मजबूत रिश्ता माना जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्ची का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक बच्ची पैदा होने के कुछ सेकेंड बाद ही अपने मां को गले लगाकर, उन्हें चूम रही है।
ये वीडियो ब्राजील का है और बच्ची का नाम अगाता है। जब अगाता को अपनी मां के पास ले जाया गया तो वो अपनी मां को गले लगाकर चूमने लगी। यह घटना 5 अप्रैल का है, बच्ची का जन्म सांता मेनिका अस्पताल में हुआ था।
इसे भी पढ़ें: डोकलाम: भारत के खिलाफ नेपाल को हथियार बनाएगा चीन!
बच्ची की मां का नाम ब्रेंडा है और वो 24 साल की हैं। जब अगाता को ब्रेंडा के पास ले जाया गया तो इस नवजात बच्ची ने अपनी मां को गले लगाकर चूम लिया और फिर गले लगा लिया।
ब्रेंडा ने कहा कि वो बच्ची के पहले स्पर्श को कभी नहीं भूल सकती हैं और न ही इसे शब्दों में बयां कर सकती हैं। अस्पताल की मेडिकल टीम ने जब बच्ची को ऐसा करता देखा तो वो हैरान रह गईं और उन्होंने बच्ची का वीडियो बना दिया।
गौरतलब है कि अगाता अब 3 साल की हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
Heart-warming footage: Baby hugs, clings to her mum’s face seconds after birth in #Brazil. pic.twitter.com/AUCYAGLShd
— azhar khan (@Azharkh4) August 4, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story