इंसान और चिंपैंजी के बीच दिखा ऐसा प्यार, दुनियाभर में वायरल हुआ वीडियो, आप भी देखें
ये तो हम सभी जानते हैं जानवर और मनुष्य में जमीन आसमान का अंतर होता है, क्योंकि दोनों में से कोई भी एक दूसरे की आवाज को समझ नहीं पाता है। लेकिन एक वीडियो आपको इन दोनों के प्यार को बयां कर सकता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 July 2018 12:15 PM GMT
ये तो हम सभी जानते है जानवर और मनुष्य में जमीन आसमान का अंतर होता है, क्योंकि दोनों में से कोई भी एक दूसरे की आवाज को समझ नहीं पाते, लेकिन फिर भी आज सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।
मनुष्य और जानवर एक दूसरे के करीब आते जा रहे है। इंसान और जानवरों के बीच संचार का साधन सिर्फ एक है जो है दोनों का एक दूसरे के प्रति प्यार, लगाव, और इसी के जरीए यह लोग एक दूसरे से जूड़े हुए है।
ऐसे में हम आपको एक मनुष्य और जानवर के बीच के अजब गजब प्रेम के बारे आज बताने जा रहे है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चिंपैंजी और एक कपल का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।
आपको बता दें वीडियो में एक चिंपैंजी है जिसका नाम लिंबानी है जो कि एक टेबल पर खड़े होकर शेक पी रहा है, जिसके बाद इस लिंबानी को एक आदमी पीछे से आवाज देता है और लिंबानी आवाज सुनकर उस आदमी की बाहों में कूदता है।
जिसके बाद वह उसे कसकर गले लगा लेता है। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करने लगता है और एक दूसरे को किस भी करते है। बता दें वीडियो में चिंपैंजी जिस कपल से प्यार कर रहा है।
उनका नाम जॉर्ज एप है और उनकी तानिया है, जिन्होंने लिंबानी को पैदा होने के बाद बहुत ही प्यार के साथ पाला था, जिसकी वजह से वह उन दोनों से बहुत प्यार करता है और उनकी आवाज को कभी नहीं भूल पाता।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story