गजब! यहां बिराजते हैं 3D गणपति जी, ऐसे होती है पूजा
महाराष्ट्र समेत देश के हर हिस्से में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। हर कोई गणपति की सेवा करने में लगा है। कहीं, लोग थ्री-डी तकनीक से अपने बप्पा को बुला रहे हैं, तो कहीं धार्मिक भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम गणपति की सेवा में लगे हैं।

महाराष्ट्र समेत देश के हर हिस्से में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। हर कोई गणपति की सेवा करने में लगा है। कहीं, लोग थ्री-डी तकनीक से अपने बप्पा को बुला रहे हैं, तो कहीं धार्मिक भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम गणपति की सेवा में लगे हैं।
मुंबई के भाईंदर-पश्चिम में रहने वाले जोशी परिवार के यहां इस बार डिजिटल बप्पा विराजे हैं। वहीं, अंधेरी में पूर्व स्थित ए-1 स्टार ग्रुप गणेश मंडल में मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम युवक गणपति की सेवा करते हैं।
यह भी पढ़ें : फतेहपुर सीकरी से जुड़े ये हैं 5 राज
मूर्ति स्थापना करने वाले बताते हैं कि बप्पा को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने मूर्ति में कान, नाक, मस्तक, दूध का स्नान, बप्पा की धोती, जंगल इत्यादि के इफेक्ट डाले हैं। इफेक्ट के कारण कभी बप्पा के कान हिलते हैं, तो कभी बप्पा की आंखें। कभी दूध से स्नान होता है, तो कभी बप्पा जंगल में टहलते हैं।
कभी लगेगा कि बप्पा आपसे बात कर रहे हैं। मुंबई के भाईंदर-पश्चिम में रहने वाले जोशी परिवार के यहां इस बार डिजिटल बप्पा विराजे हैं। थ्री-डी मैपिंग प्रॉजेक्शन तकनीक ने बप्पा की मूर्ति को जीवंत कर दिया है।
यह भी पढ़ें : हैरतअंगेज! कोई दिखता है टाइटैनिक जैसा तो कोई है कब्रिस्तान के अंदर, ये है दुनिया के कुछ अजीबोगरीब रेस्टोरेंट
पिछले 24 साल से अपने घर में बप्पा की प्रतिमा लाने वाले गोपाल जोशी बताते हैं कि 25वां वर्ष होने के कारण इस बार कुछ नया और अलग करने का मन हुआ। इसीलिए उन्होंने बप्पा को डिजिटल बना दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App