हाईकोर्ट जज के पद पर किन्नर की नियुक्ति, विश्व में पहली बार हुआ ऐसा
ब्रिटेन विश्व में पहला देश है जहां पर किन्नर को जज बनाया गया।

ब्रिटेन में जानी मानी पब्लिक फिगर डॉ. विक्टोरिया मैक्लाउड को ब्रिटिश हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। यह विश्व में पहला देश है जहां पर किन्नर को जज बनाया गया है। ब्रिटेन में जज को मास्टर भी कहा जाता है।
बता दें कि 46 की विक्टोरिया महिला नहीं ब्लकि एक किन्नर है और वह सबसे कम उम्र में जज बनी है। ट्रांसजेंडर डॉ विक्टोरिया मैक्लाउड की ब्रिटिश हाईकोर्ट में नियुक्ति का मेल जारी हो चुका है।
लफड़ा टीवी के मुताबिक, विक्टोरिया मैक्लाउड जन्म के बाद जैसन विलियम्स के नाम से जानी जाती थी। उन्होंने क्राइस्ट चर्च कॉलेज और ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई की थी। उनके पास वकालत के अलावा पास साइकॉलॉजी की डिग्री और डॉक्ट्रेट की उपाधि भी है।
विक्टोरिया ने अपने कॅरियर की शुरुआत बैरिस्टर्स चैम्बर में वकालत की प्रैक्टिस शुरू की थी। विक्टोरिया ने सुप्रीम कोर्ट जज की डिप्टी के तौर पर भी काम किया है। विक्टोरिया ने कई लीगल हैंडबुक्स भी लिखी हैं।
और वह हाई-प्रोफाइल लोगों के सिविल और फैमिली मैटर्स के मुकदमे वो पहले से लड़ती आ रही हैं। और वह रसेल ब्रांड और कैटी प्राइस की वो वकील रह चुकी हैं।
विक्टोरिया लंदन में ही अपने ट्रांसजेंडर पार्टनर डॉ एनी मैक्लाउड एक मनोचिकित्सक हैं, और 2006 से दोनों साथ में रह रही हैं। 2009 में दोनों ने अपने रिश्ते को एक नाम दे दिया। उसके बाद डॉ विक्टोरिया विलियम्स डॉ विक्टोरिया मैक्लाउड बन गई।
उनकी नियुक्ति का ब्रिटेन में ट्रांसजेडर समुदाय के हितों की आवाज उठाने वाली हीथर एश्टन ने स्वागत किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App