चट शादी, पट तलाकः शादी के तीन मिनट में ही दुल्हन ने दे दिया तलाक, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
खाड़ी देश कुवैत में एक दुल्हन ने शादी के महज तीन मिनट बाद अपने पति को तलाक दे दिया। इस शादी को कुवैत की सबसे छोटी शादी माना जा रहा है।
खाड़ी देश कुवैत में एक दुल्हन ने शादी के महज तीन मिनट बाद अपने पति को तलाक दे दिया। इस शादी को कुवैत की सबसे छोटी शादी माना जा रहा है। यह कपल शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचा था। दोनों ने बेहद हंसी-खुशी शादी के जज के सामने रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए।
लेकिन चंद सेकेंड में एक ऐसी घटना घटी कि बात तलाक तक पहुंच गई। मैरिज रजिस्टर पर साइन करने के थोड़ी देर बाद ही कोर्ट रूम से बाहर जाते वक्त दुल्हन फिसलकर गिर गई। इस दौरान लड़के ने उसकी मदद करने की बजाए उसे बेवकूफ कह दिया।
लड़के के इस बर्ताव पर लड़की इतना आग बबूला हो गई कि उसने फौरन वहीं तलाक लेने का फैसला कर लिया। लड़की ने फौरन जज से शादी को वहीं की वहीं रफा-दफा कर रद्द करने के लिए कहा। लड़की ने अपना फैसला नहीं बदला और जज को शादी रद्द करनी पड़ी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App