ये है दुनिया का सबसे वजनदार लड़का, जानें इसका वजन
दिल्ली से एक ऐसी हैरतअंगेज करने वाली खबर सामने आई है जिसने सबके होश ही उड़ा दिए है। बता दें एक लड़का जिसका वजन 237 था, जो कि दुनिय का सबसे वजन वाला किशोर बताया जा रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 July 2018 11:49 AM GMT
दिल्ली से एक ऐसी हैरतअंगेज करने वाली खबर सामने आई है जिसने सबके होश ही उड़ा दिए है। बता दें एक लड़का जिसका वजन 237 था जो कि दुनिय का सबसे वजन वाला किशोर बताया जा रहा है।
दिल्ली में रहने वाले मिहिर जैन महज अभी 14 साल के है और इतनी सी उम्र में उनका वजन 237 किलोग्राम था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी, जिसकी वजह से आज उनका वजन 165 किलोग्राम है।
आपको बता दें 237 किलोग्राम वजन होने की वजह से जब मिहीर वजन कम करने वाली सर्जरी कराने के लिये एक अस्पताल पहुंचा तो वह ठीक से न तो चल पा रहे थे और न ही सांस ले पा रहे थे।
इसे भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के अजीबो-गरीब पार्क, यहां हरियाली नहीं दिखते हैं कीड़े-मकौड़े और रहते हैं जानवर
मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मिनिमल एक्सेस, मेटाबोलिक एंड बैरियेट्रिक सर्जरी के चेयरमैन प्रदीप चौबे बताते है कि मिहिर मेरे ओपीडी में पीछले साल दिसंबर में व्हील चेयर पर बैठ कर आया था और मिहीर की ऐसी हालत देखखर मुझे अपनी आंखों पर ही विश्वास नहीं हो रहा था।
क्योंकि वह काफी मोटा था। वह 92 किलोग्राम प्रति वर्ग मीटर के 'बॉडी मास इंडेक्स, की वजह से विश्व का सबसे वजनदार किशोर लड़का था। वह अपनी आंख खोल पाने में भी सक्षम नहीं था।
वह अपने पैरों पर भी सही से खड़ा नहीं हो पा रहा था। जब मुझे उसकी उम्र के बारे में पता चला, मैं परेशान हो गया। क्योंकि महज 14 साल की उम्र में जिस लेवल पर उसका वजन पहुंचा गया था, वह काफी खतरनाक था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story