इस शख्स के पेट से निकला 10 किलो का ट्यूमर, सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाई जान
जब किसी व्यक्ति का पेट बाहर निकलने लगता है या फिर मोटा होता है तो हम अक्सर मजाक में बोलने लग जाते है कि गर्भवती महिला की तरह पेट लग रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Jun 2018 3:28 PM GMT
जब किसी व्यक्ति का पेट बाहर निकलने लगता है या फिर मोटा होता है तो हम अक्सर मजाक में बोलने लग जाते है कि गर्भवती महिला की तरह पेट लग रहा है।
कई बार तो इंसान इसे मजाक में ले लेता है लेकिन कई बार यहीं बात उसके दिल पर लग जाती है। ऐसा ही एक दिल्ली के गांधी नगर में रहने वाले चंपालाल नाम के शख्स के साथ हुआ है।
बता दें चंपालाल पांच महीनों से अपने पेट को लेकर काफी ज़्यादा परेशान थे क्योंकि उनका पेट लगातार उनका बड़ता जा रहा था, लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि बढ़ते हुए पेट के बावजूद भी चंपालाल को दर्द महसूस नहीं हो रहा था।
चंपालाल ने अपने पेट से परेशान होकर दिल्ली के तमाम अस्पतालों में जांच कराई, लेकिन कुछ साफ नहीं हो पाया। जिसके बाद चंपालाल की मुसीबतें बढ़ने लगीं। अब पेट के साथ-साथ उनका पैर भी फूलने लगे थे।
इतना ही नहीं अब उन्हें भूख भी नहीं लगती थी। लिहाज़ा उनका वजन घटने लगा। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में डॉक्टरों के कहने के बाद चंपालाल का ऑपरेशन किया गया।

10 डॉक्टरों कि टीम ने मिलकर 12 घंटों में चंपालाल के पेट में से चार बच्चों के वजन जितना ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन से पहले चंपालाल के शरीर का वजन 63 किलो था और ऑपरेशन के बाद 48 किलो रह गया।
बता दें यह ट्यूमर लगभग 10 किलों का था। बीबीसी से बातचीत में डॉ. धीर ने बताया कि सीटी स्कैन की तस्वीर देख कर पता चल गया था कि पेट के 80 फीसदी हिस्से में ट्यूमर फैला हुआ था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story