देखिए, दुनिया का सबसे डरावना घर, नहीं टिक सका कोई 8 घंटे तक
प्रत्येक आगंतुक को मनोर में इंट्री करने से पहले सहमति के हस्ताक्षर करने होते हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 24 Oct 2014 12:00 AM GMT
सैक्रामेण्टो. आपने डरावनी कहानियां सुनी होंगी। भूतों पर बनी फिल्मों देखी होंगी लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होेगी की भूतहा और डरावना माहौल बनाने के लिए कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में 55 साल के मैककैमी ने मनोर महल पर 500,000 डॉलर खर्च किया है।
यह आने वालों के लिए शर्त है कि उन्हें इस महल में रात के 8 घंटे बिताने होंगे और जो तय समय तक टिका रहेगा, वहीं विजेता होगा। लेकिन आज तक कोई भी शख्स इस भूतहा माहौल में नहीं टिक सका। यहां नकली खून से भीगे लोगों को देखा जाता है। कुछ ने अजीबो-गरीब डरावनी चीजें पहन रखी हैं।
आपको सड़े अंडे खाने पर मजबूर किया जा सकता है। या आपको सांप के साथ पिंजरे में बंद भी किया जा सकता है। भयावक चेहरे वाले व्यक्ति द्वारा आप अचानक डराये जा सकते हैं। डर और भूत के दीवाने यहां खुद को आजमाने आते हैं लेकिन उन्हें हार ही माननी पड़ती है। इस महल को इतना डरावना बनाया गया है कि इसे दुनिया का सबसे भूतहा जगह माना जाने लगा है।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए, दुनिया का सबसे डरावना घर -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story