Coronavirus: चीनी सहेली से मिलकर आई पत्नी तो पति ने बाथरूम में किया बंद
Coronavirus: कोरोना वायरस चीन के बाद पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। 86 हजार से भी ज्यादा लोग इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं। वहीं इसी डर से एक पति ने अपनी ही पत्नी को बाथरूम में बंद कर दिया।

coronavirus:कोरोनावायरस जैसी जानलेवा बीमारी का कहर चीन के बाद और भी कई देशों में देखने को मिल रहा है। यह वायरस चीन के बाद ईरान, दक्षिण कोरिया, इटली, ब्रिटेन, अमरीका, जापान, फिलीपींस, थाईलैंड, ईरान, नेपाल और पाकिस्तान जैसे कई देशों में पहुंच गया है। वहीं यह बीमारी भारत में भी दस्तक दे चुकी है। भारत में इसके अब तक 5 मरीज मिले हैं। वहीं दुनियाभर में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3000 हो चुकी है। अब तक 86,986 लोग इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं। इसी बीच एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने इस वायरस के डर से पत्नी को बाथरूम में बंद कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक लिथुआनिया( यूरोप महाद्वीप के उत्तरी भाग में बाल्टिक सागर के किनारे पर लिथुआनिया एक देश है) में पति ने कोरोना वायरस के डर ती वजह से अपनी ही पत्नी को ही बाथरूम में बंद कर दिया। शख्स का कहना है कि वो अपनी चीनी महिला से मिलकर आई थी। जिस वजह से उसने अपनी पत्नी को बाथरूम में बंद कर दिया। जिसके बाद महिला ने फोन करके तुरंत पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुची पुलिस ने महिला का वहां से बाहर निकाला। बाद में महिला का चैकअप करवाने पर रिजल्ट नेगेटिव आया।
वहीं पुलिस ने बताया कि शख्स का कहना है कि फोन पर डॉक्टर्स से सलाह लेने के बाद ही उसने अपनी पत्नी को बाथरूम में बंद किया था। फिलहाल पति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। क्योंकि उसके पति नें उस पर कोई भी चार्ज नहीं लगाया था।