98 साल की उम्र में ऐसे योगासन करती है ये बुजुर्ग महिला, जिसे देख युवाओं के पसीने छूट जाएं
ये तो हम सब जानते है आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और पूरी दुनिया में योग डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज सभी उम्र के लोग योग कर रहे है। जिनमें से बहुत से लोग ऐसे है जो रोज योग करते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Jun 2018 11:50 AM GMT
ये तो हम सब जानते है आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और पूरी दुनिया में योग डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज सभी उम्र के लोग योग कर रहे है। जिनमें से बहुत से लोग ऐसे है जो रोज योग करते हैं।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बुजुर्ग महिला के बारे में बताने जा रहे है जिनके बारे में जानकर ही हैरान रह जाएंगे। कोयंबटूर में रहने वाली वी. नानामल की बुजुर्ग महिला एक योग टीचर है जिनकी उम्र 98 साल है।
शायद आपको यकीन नहीं हो पा रहा होगा कि इस 98 साल की उम्र में यह बुजुर्ग कैसे योग कर लेती है। तो बता दें यह योग टीचर रोज योग करती है और उनके योग करने के लिए को देखकर हर इंसान दंग रह जाता है।
बता दें वी. नानामल को देश की सबसे बुजुर्ग योग इंस्ट्रक्टर के तौर पर देखा जाता है और नानामल इस उम्र में 20 से भी ज्यादा योगआसन बेहतरीन तरीके से कर लेती हैं।
नानामल बताती है कि उन्होंने अपने पिता से योग सीखा था और उनके पति एक चिकित्सक थे, जिसकी वजह से उन्हें पूरी जिंदगी स्वस्थ रहने की नसीहत मिलती रही। नानामल के मन में कभी नहीं आया कि वो योग छोड़ दे।
योग करने की वजह से ही आज तक नानामल का शरीर फ्लेक्सिबल है। वी. नानामल को 97 साल की उम्र पद्मश्री प्राप्तकर्ता करने वाली सबसे वुजुर्ग महिला है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story