शादी के दौरान उड़ी ये अफवाह, उतरवाए दुल्हन के कपड़े
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी के पहले लड़के के घरवालों ने थाने में दुल्हन के कपड़े उतरवाए।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में इंसानियत को शर्मनाक कर देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर में शादी के पहले एक अफवाह के चलते लड़के वालों ने थाने में दुल्हन के कपड़े उतरवाए।
बता दें, किसी ने शादी के ठीक पहले यह अफवाह फैला दी थी कि दुल्हन को सफेद दाग हैं। जिसके बाद बवाल मच गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के महोबा जिले में तीजा नाम की लड़की की शादी जय हिंद नाम के लड़के से होने वाली थी।
इसी बीच जय हिंद के घरवालों को कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि तीजा के शरीर पर सफेद दाग हैं तो लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया।
उसके बाद मामला यही नहीं रुका लड़के वालों ने तीजा के परिवार से झूठ बोलने का आरोप लगाया। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की के पिता उन्हें पुलिस थाने लेकर पहुंचे।
उसके बाद मामला पंचायत के सामने गया और पंचायत ने फैसला किया कि दोनों परिवारों के बीच संबंध होगा।
लेकिन, संबंध यह तय कर लेने के बाद होगा कि लड़की के शरीर पर सच में सफेद दाग नहीं हैं। लड़के वालों की तरफ से कुछ महिलाओं ने थाने में अंदर जाकर एक कमरे में होने वाली दुल्हन के कपड़े उतरवाए।
वहीं दूसरी तरफ कानपुर थाना अधिकारी ने कहा कि लड़की के पिता ने शिकायत वापस ले ली है वहीं दूल्हे के पिता ने लिखित में माफीनामा दिया है। इस दौरान लड़की के परिजनों से दूल्हे जय हिंद ने भी माफी मांगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App