ये है 900 साल पुरानी कटोरी, 3.77 करोड़ डॉलर हुई नीलाम- जानिए क्या था इसमें ख़ास
अभी कुछ समय पहले ही 103 साल पुरानी चॉकलेट, तम्बाकू और सिगरेट मिली थी। जिसके बाद अब एक और चीज की नीलामी हुई है जो कि चॉकलेट, तम्बाकू और सिगरेट से भी ज्यादा पुरानी है। जिसके बारे में जानकर ही आप हैरान हो जाएंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Jun 2018 4:01 PM GMT
अभी कुछ समय पहले ही 103 साल पुरानी चॉकलेट, तम्बाकू और सिगरेट मिली थी। जिसके बाद अब एक और चीज की नीलामी हुई है जो कि चॉकलेट, तम्बाकू और सिगरेट से भी ज्यादा पुरानी है। जिसके बारे में जानकर ही आप हैरान हो जाएंगे।
चीन के शहर हांगकांग में चीनी मिट्टी से बनी 900 साल पुरानी एक कटोरी की निलामी सोथबी ने कराई। इस कटोरी को 3.77 करोड़ अमेरिकी डॉलर में खरीदा गया है और इस कटोरी को खरीदने वाले ने पुराने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए है।

बता दें 900 साल पुरानी यह कटोरी सिरेमिक की बनी हुई है जो कि चीन में पाई जाती है और इस सिरेमिक के ही बरतन चीन में बिकते है। चीन का सिरेमिक पहले कभी इतना महंगा नहीं बिका जितनी ये कटोरी बिकी है।
इस छोटे सी कटोरी का आकार 13 सेंटीमीटर का है जो कि देखने में नीले-हरे रंग की है। इस कटोरी को उत्तर के सोंग वंश के राजाओं ने अपने शाही दरबार में इस्तेमाल किया था।

इस 900 साल पुरानी कटोरी को सोल राजवंश दौरान बनाया गया था। सोथबी के अनुसार इस कटोरी की नीलामी सिर्फ $ 13 मिलियन डॉलर में हो सकती थी लेकिन इसके खरीदार इतने थे कि इसकी नीलामी $ 13 मिलियन डॉलर में हो गई।
एक अज्ञात व्यक्ति ने बोली लगाकर इस कटोरी को खरीद लिया है और उस व्यक्ति ने सोथबी नीलामी घर से कहा है कि किसी को भी उसका नाम न बताया जाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story