इस 13 साल के बच्चे ने अपने गुप्तांग में डाली ऐसी चीज, जिसके बारे में जानकर डॉक्टर के भी उड़ गए होश
किशोर अवस्था से जब कोई भी लड़का या लड़की गुजर रहे होते है तो वह अपने गुप्तांग को लेकर बहुत ही जिज्ञासू हो जाते है। ऐसा ही जिज्ञासा को लेकर एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला चीन से सामने आया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 July 2018 9:32 AM GMT
किशोर अवस्था से जब कोई भी लड़का या लड़की गुजर रहे होते है तो वह अपने गुप्तांग को लेकर बहुत ही जिज्ञासू हो जाते है। ऐसा ही जिज्ञासा को लेकर एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला चीन से सामने आया है।
जहां पर एक 13 साल के लड़के ने जिज्ञासा के चक्कर में अपने पेनिस में यूएसबी केबल को डाल लिया था, जिसके बाद वह अपने पेनिस में से यूएसबी केबल को निकाले की कोशिश करने लगा।
लेकिन वह उसे निकाल नहीं पाया, जिसके बाद उसके माता-पिता उसे चीन के उत्तर-पूर्वी हेइलोंगजियांग प्रांत में लिंकौ काउंटी की एक स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां पर मेडिक्स ने केबल खींचने के लिए स्नेहन का सहारा लिया।

बताया जा रहा है कि इस लड़के ने केबल को अपने पेनिस में लगभग 20 सेंटीमीटर तक डाल लिया था जिसके बाद उसे महसूस हुआ कि वह इस केबल को निकाल नहीं पा रहा है।
मूत्र विज्ञानी डॉक्टर जू लिआन बताते है कि लड़के ने अपने मूत्रमार्ग में केबल को एक तरफ से काट कर डाल लिया था, जिसके बाद यूएसबी केबल उसके मूत्राशय तक पहुंची गई।
जहां पर केबल जाकर गांठ बन गई और जब लड़का इस केबल को खींचने की कोशिश करने लगा तो केबल उसके पेनिस में जाकर अटक गई, जिसके बाद डॉक्टर ने यूरेथ्रा के माध्यम से केबल को बाहर निकाला।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story