हैरतअंगेज! इस देश में मछलियों का हो रहा है लिंग परिवर्तन, जानिएं इसके पीछे की वजह
आज तक आपने इंसानों के लिंग परिवर्तन के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी जीव-जंतुओ का लिंग परिवर्तन के बारे में सुना है तो शायद ही नहीं सुना होगा

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Jun 2018 4:18 PM GMT
आज तक आपने इंसानों के लिंग परिवर्तन के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी जीव-जंतुओ का लिंग परिवर्तन के बारे में सुना है तो शायद ही नहीं सुना होगा।
क्योंकि यह ऐसा पहला मामला है जहां पर जीवों के लिंग परिवर्तन हो रहे हैं। इंग्लैंड की नदियों में पाई जाने वाली एक तिहाई मछलियों का लिंग परिवर्तन हो रहा है।
इन नदियों में नर मछलियां अंडे दे रही है और प्रदूषण के कारण मछलियों का लिंग बदल रहा है। बता दें यह चौंका देने वाली जानकारी एक शोध के माध्यम से सामने आई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भनिरोधक गोली और एचआरटी से मादा हार्मोन नदियों में जा रहा है। इसकी वजह से नर मछली अंडे दे रही है। यह समस्या देशव्यापी है।
इस शोध के सामने आने के बाद इस बात का डर है कि प्रदूषक से पीने का पानी दूषित हो सकता है, जिससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
एक रिसर्च के माध्यम से पता चला है कि नर मछलियों में मादा सेक्स अंग विकसित हो रहे हैं और वे अंडे दे रही हैं। ऐसी मछली के शुक्राणु भी कम हो रहे हैं और जो शुक्राणु हैं वो भी कम गुणवत्ता वाले हैं। मादा मछलियां भी इस प्रदूषण से बची नहीं हैं और वे असामान्य अंडे दे रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story